Virender Sehwag: अमर उजाला एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हुए। अमर उजाला से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने पिता का सपना पूरा करने के लिए सहवाग इंटरनेशनल स्कूल खोला।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'बच्चा रह सके, पढ़ सके और खेल सके ऐसा पिता का सपना था। अब वो सपना पूरा हो सका है। विश्व कप जीतने के बाद सहवाग इंटरनेशनल स्कूल शुरू हुआ। कई बच्चों ने नाम किया है। मनु भाकर भी हमारे स्कूल से हैं। मैं अपने पिता का सपना पूरा कर रहा हूं। जरूरतमंद बच्चों को फ्री एजुकेशन दे रहा है सहवाग इंटरनेशनल स्कूल।'