जम्मू-कश्मीर में एक लोकसभा सीट और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इस दौरान बडगाम समेत कई इलाकों में लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। सुरक्षा बलों की फायरिंग में यहां आठ लोग मारे गए। जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पीडीपी के पूर्व नेता तारिक हामिद कारा के इस्तीफे से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे 13 अप्रैल को आएंगे।