Thalapathy Vijay Cabinet Minister S. Keerthana on Short Dress Fake Video: तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी और देखते ही देखते इस वीडियो को विजय सरकार की मंत्री एस. कीर्तना से जोड़ दिया गया। इस वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे।
वहीं, अब विजय सरकार में मंत्री एस. कीर्तना ने खुद सामने आकर पूरे मामले की पोल खोल दी है। मंत्री कीर्तना का साफ कहना है कि, वीडियो में दिख रही महिला मैं नहीं हूं। कीर्तना ने सिर्फ सफाई नहीं दी बल्कि ट्रोल करने वालों की मानसिकता पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने सवाल पूछा कि, अगर वीडियो में दिख रही महिला मैं होती भी तो इससे फर्क ही क्या पड़ता?