कर्नाटक के राजस्व मंत्री आरवी देशपांडे का एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक कार्यक्रम का है, जिसमें खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट दी जी रही है लेकिन मंत्री खिलाड़ियों को किट देने के बजाय उनकी ओर फेंक रहे हैं। मंत्री के इस तरह के बर्ताव पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी नाराजगी जताई है।