बरसों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस अपना 132वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का झंडा फहराया। अब तक के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ जब स्थापना दिवस पर पार्टी उपाध्यक्ष ने झंडा फहराया। सूत्रें के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। कार्यक्रम के आखिर में राहुल गांधी ने नोटबंदी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए जमकर हमले किए।