फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VB-G RAM G योजना हुई लागू, मनरेगा से क्या है अलग, कितनी बढ़ी मजदूरी, कितने दिन मिलेगा काम?

Wed, 01 Jul 2026 03:21 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

1 जुलाई से देश में ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू होने का दावा किया जा रहा है। नई ‘वीबी-जी राम जी’ यानी ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण’ योजना के तहत रोजगार की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करने, मजदूरी दर में बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और डिजिटल निगरानी जैसे कई नए प्रावधान शामिल बताए जा रहे हैं। साथ ही पुराने जॉब कार्ड को ई-केवाईसी के साथ मान्य रखने की बात भी कही गई है।

नई व्यवस्था में मजदूरों को तय समय में भुगतान, देरी पर मुआवजा और ग्रामीण रोजगार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे प्रावधानों पर जोर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए बड़ा बजट भी तय किया है और दावा है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय और रोजगार सुरक्षा मजबूत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें