धनतेरस पर काशी में मां अन्नपूर्णा का दरबार सज गया है। श्रद्धालु सुबह से ही लोग दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मां अन्नपूर्णा के मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से सालों भर घर का खजाना भरा रहता है। साल में केवल धनतेरस से अन्नकूट तक मां का दरबार खुला रहता है, इसी दौरान लाखों भक्त मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए जुटते हैं।