हिमाचल के सात जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश से शिमला में चमियाना अस्पताल जाने वाली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई है। वहीं, भट्टाकुफर में भी गाड़ियों पर पत्थर गिरे हैं। इसके साथ ही संजौली वार्ड के बॉथवेल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान पर मलबा गिर गया है। इसके चलते इस घर में रह रहे मां बेटी अंदर फंस गए हैं। मेयर पार्षद समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
प्रदेश में मानसून आने के बाद से पर्वतीय इलाकों में हो रही तेज बारिश परेशानी का कारण बन रही है। आज (शुक्रवार) को भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों मे तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।