नोटबंदी के 27 दिन बाद भी कैश न मिलने की वजह से अब लोगों के सब्र का बांध टूट रहा हैं। ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़ और कानपुर में लोगों ने कैश न मिलने पर जमकर हंगामा किया। सोमवार को बैंक खुलते ही जबरदस्त भीड़ उमड़ आई। शहरी और ग्रामीण बैंक सभी जगह लंबी कतारें लगी नजर आई। आजमगढ़ में लोगों का गुस्सा बैंककर्मियों पर फूट पड़ा। वहीं, कानपुर में सोमवार दोपहर ढाई बजे तक भी बैक में कैश नहीं आया, तो लोगों ने रोड जमा कर दिया। कतार में लगीं महिलाओं ने भी विरोध जताया।