उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर बहुत बड़ा एलान किया। सरकार ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गन्ना लगभग 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है, और ये किसानों की प्रमुख नकदी फसल है. सरकार ने गन्ने के मूल्य में प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। दरअसल अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति कुंतल किया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। यह घोषणा पेराई सत्र 2025-26 के लिए की गई है। लंबे समय से किसानों के लिए योगी सरकार इस फैसले को लागू करने की तैयारी कर रही थी।