यूपी के फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रकाश सिंह ने अमर उजाला से खास बात करते हुए बताया कि यूपी में हाल फिलहाल शराबबंदी होने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि, इससे प्रदेश को 20 हजार करोड़ के करीब का रेवेन्यू मिलता है। साथ ही आबकारी मंत्री ने बताया कि यूपी में शराब की दुकानों पर होनेवाले हमलों में से कई हमले प्रायोजित हैं।