अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में लगी जंगल की आग विकराल होती जा रही है। जंगल से शुरू होकर आग की लपटों ने रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हालात यह हैं कि अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार से ज्यादा इमारतें खाक हो गई हैं।