भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। अमर उजाला डॉट कॉम से खास बात में रिचर्ड वर्मा ने कहा, कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी को कार्रवाई का अधिकार है। इसलिए भारत को आतंकियों के अड्डों को भी निशाना बनाने का भी अधिकार है। नोएडा में अमर उजाला के कार्यालय में पहुंचे रिचर्ड वर्मा ने कहा, कि भारत और अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत आर्थिक शक्तियां हैं और दोनों देशों का आपसी व्यापार भी तेजी से बढ़ा है। इससे अमेरिका और भारत में जहां नई नौकरियां बढ़ रही हैं, वहीं महंगाई पर लगाम लगाने में भी मदद मिली है।