फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2026 : UPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करें आवेदन?

Sun, 24 May 2026 03:23 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

UPSC की इस भर्ती में कई तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विमानयोग्यता अधिकारी (DGCA) पद के लिए फिजिक्स, मैथ्स, विमान रखरखाव या एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के साथ AME लाइसेंस जरूरी है तथा तीन साल का विमान रखरखाव अनुभव मांगा गया है। विस्फोटक उप नियंत्रक (PESO) के लिए केमिकल इंजीनियरिंग या केमिस्ट्री में MSc के साथ तीन साल का अनुभव आवश्यक है। वहीं मैनेजर (मेल मोटर सेवा) के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में BTech और तीन साल का ट्रांसपोर्ट संचालन अनुभव होना चाहिए।

कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी (बीज/तेल) पद हेतु ऑयल टेक्नोलॉजी में BTech/BE या शुगर टेक्नोलॉजी में PG डिप्लोमा मांगा गया है साथ ही एक साल का अनुभव मांगा गया है... जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल) के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और तीन साल का रिसर्च या इंडस्ट्री अनुभव जरूरी है। वैज्ञानिक अधिकारी (मैकेनिकल) पद के लिए फिजिक्स PG या मैकेनिकल/मेटलर्जी डिग्री के साथ एक साल का लैब या R&D अनुभव आवश्यक है... 

उप अधीक्षण पुरातत्व अभियंता (ASI) के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री और तीन साल का सिविल कार्य अनुभव मांगा गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर (Electrical/Mechanical) पद हेतु BE/BTech, MTech और PhD के साथ पांच साल का अनुभव जरूरी है। व्याख्याता (फारसी/तिब्बती) पदों के लिए संबंधित भाषा में PG तथा एक साल का अध्यापन या अनुवाद अनुभव मांगा गया है....

इसके अलावा वैज्ञानिक-बी (वायुमंडलीय विज्ञान, मौसम विज्ञान और उपकरण) पदों के लिए संबंधित विषयों में PG या इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है, जबकि अनुभव जरूरी नहीं है। संयुक्त सहायक निदेशक (Police Wireless) के लिए Electronics/IT/CS इंजीनियरिंग योग्यता आवश्यक है और अनुभव अनिवार्य नहीं रखा गया है। सहायक कार्यकारी अभियंता (CGWB) के लिए इंजीनियरिंग डिग्री के साथ दो साल का अनुभव तथा खान सुरक्षा उप निदेशक पद के लिए Mining Engineering और 10 साल का खनन अनुभव जरूरी है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें