डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक विवाद को लेकर मामला बढ़ा तो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई का बयान सामने आया है। नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया।