असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने पर FIR करने का निर्देश दिया है। असम सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं और ऐसी नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं। मैंने डीजीपी असम पुलिस को निर्देश दिया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में FIR दर्ज करें।