जिस कौमी एकता दल के विलय के साथ ही समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच महासंग्राम शुरू हो गया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दबंग नेता मुख्तार अंसारी के उसी कौमी एकता दल का गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में विलय हो गया। इसका ऐलान खुद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया। मायावती ने कहा कि विलय के बाद मुख्तार अंसारी मऊ सीट से, मुख्तार का बेटा अब्बास घोसी सीट से और मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्ला मोहम्मदाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।