यूपी में दूसरे दौर के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से लेकर रुहेलखंड, तराई और अवध के कुछ हिस्सों में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। 11 जिलों की जिन 67 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, वो हैं सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी और शाहजहांपुर। 2012 के विधानसभा चुनाव में इनमें से ज्यादातर सीटों पर समाजवादी पार्टी ने परचम फहराया था, ऐसे में इन सीटों पर बीजेपी और बीएसपी के साथ समाजवादी पार्टी की साख भी दांव पल लगी है।