फतेहपुर सीकरी और आगरा के सदर थाने में हुए बवाल के आरोपियों रणजीत ठाकुर और ओमी सहित 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। मेडिकल के लिए जाते वक्त आरोपियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि थाने में पुलिस ने उनकी खूब पिटाई की है। साथ ही एसएसपी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां भी दीं।