फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP President News: कौन बनेगा यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष? इन 4 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

Fri, 12 Dec 2025 07:08 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

UP BJP President News: उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रदेश का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसका खुलासा तो चुनाव के दिन ही होगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार भी भाजपा पिछड़े या दलित वर्ग से किसी ऐसे नेता पर दांव लगा सकती है, जिसके साथ सरकार का समन्वय बेहतर रहने और संगठन का लंबा अनुभव हो।

हालांकि दावेदारों में तो कई नामों की चर्चा है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा के नाम की है।

बता दें कि, यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि 2027 विधानसभा चुनावों से पहले संगठन नई रणनीति और नेतृत्व तय करना चाहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें