हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक अनियंत्रित ट्रक तीन लोगों को रौंदता हुआ सड़क किनारे मौजूद दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकी तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर हादसे के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।