सिंहस्थ क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार सुबह से नगर निगम व पुलिस प्रशासन की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें अधिकारियों व पुलिस की टीम ने जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी पहुंचकर कच्चे और पक्के अतिक्रमण को हटाया। कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन कल रात्रि से ही अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कर दी गई थी जबकि पूर्व में ही अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी दे दिए गए थे इसीलिए जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।