कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कहा कि यूपी में 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का श्रेय कांग्रेस को जाता है। राहुल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर में यात्राएं कर हर जगह किसानों पर पड़े भारी कर्ज का मुद्दा उठाया। जिसके बाद योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ये भी कहा कि उन्होंने कर्जमाफी के लिए दो करोड़ किसानों से याचिका साइन करवाकर प्रधानमंत्री के पास भेजी है।