फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बोरों में मिले लाखों के कछुए!

Thu, 29 Dec 2016 06:04 PM IST
जावेद अली, अमर उजाला टीवी/ वाराणसी

वाराणसी पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 43 बोरों में छिपाए गए 1969 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। पुलिस को ये कामयाबी एक मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के नजदीक इन तस्करों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इन कछुओं की कीमत 60 लाख रुपये है और इन्हें तस्करी कर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें