तमिलनाडु के तुतिकोरिन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फायरिंग में मरने वालों की संख्या 13 पहुंचे गई है वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोग अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इसी मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसवाले एक घायल शख्स से कह रहे हैं, "एक्टिंग मत कर यहां से भाग"।