फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Tariff on India: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल्स को किया नजरअंदाज? भारतीय राजनयिक ने बताया कारण

Wed, 27 Aug 2025 04:43 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Trump Tariff on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 25 फीसदी के सामान्य आयात शुल्क के ऊपर जुर्माने के तौर पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला 27 अगस्त से प्रभावी हो रहा है। इसी बीच, यह सामने आया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4 बार फोन किए, लेकिन पीएम मोदी ने एक बार फिर भी उनके फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया।

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-भारत के रिश्तों में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के हफ्तों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार फोन का जवाब नहीं दिया। यह ऐसे समय सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद गहराता जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप लगातार फोन कॉल्स का जवाब न मिलने से बेहद नाराज थे। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर अब एक चौंकाने वाला किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने स्पष्ट किया कि मोदी फोन पर संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत नहीं करते। अधिकारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कार्यशैली नहीं है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के जटिल मामलों पर फोन पर समझौता करें। सूत्रों ने यह भी जोड़ा कि मोदी ने ट्रंप की कॉल्स का जवाब न देकर इस आशंका से बचने की कोशिश की कि कहीं ट्रंप बातचीत को गलत ढंग से पेश न कर दें। इससे पहले भी भारत ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान हुई चर्चाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें