फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump New Trade Deal with Pakistan: भारत पर टैरिफ की घोषणा के बीच ट्रंप ने पाक से मिलाया हाथ।

Thu, 31 Jul 2025 01:24 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि 'किसी दिन' पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वे किसी दिन भारत को तेल बेचें!ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूसी सैन्य उपकरणों व ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है।

ट्रंह ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में काफी व्यस्त रहा है। अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ भी व्यापार समझौता कर लिया है। इस बात की राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका ने कोरिया गणराज्य के साथ एक पूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते के तहत, दक्षिण कोरिया अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इस निवेश का नियंत्रण अमेरिका के पास रहेगा, और मैं यह तय करूंगा कि यह पैसा कहां लगे। इसके अतिरिक्त, दक्षिण कोरिया 100 अरब डॉलर के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा। 

जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस आएंगे। यह भी सहमति हुई है कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा और कार, ट्रक, कृषि आदि सहित अमेरिकी उत्पादों को स्वीकार करेगा। हम दक्षिण कोरिया के लिए 15% टैरिफ पर सहमत हुए हैं। अमेरिका पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा।'ट्रंप ने यह भी कहा कि अन्य देश भी अब हमसे टैरिफ कम करने की बात कर रहे हैं। इससे अमेरिका का व्यापार घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें