आरजेडी के पूर्व सांसद और जेल में बंद सीवान के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीवान के चंदा बाबू और पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन की याचिका पर फैसला सुनाते हुए शहाबुद्दीन को सीवान जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। चंदा बाबू और आशा रंजन ने अपनी जान का खतरा बताते हुए शहाबुद्दीन को तिहाड़ भेजने की मांग की थी।