डॉक्टर एके बंसल हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर इलाहाबद में प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। चौक घंटाघर में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं करेगी तो वो अपना ये आंदोलन जारी रखेंगे ।