जिस समय राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा चल रही थी उस समय तृणमूल कांग्रेस के साथ चार राजनीतिक दल इसके खिलाफ राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की अगुवाई में निकले इस मार्च में शिवसेना, नेशनल कॉन्फ्रेंस और आम आदमी पार्टी ने भी शामिल थे। ममता बनर्जी के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर मामले की जांच कराने की अपील की।