फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC Leader Cash Viral Video Controversy: टेबल पर नोटों के बंडलों का ढेर, TMC नेता का वीडियो वायरल!

Mon, 05 Jan 2026 03:48 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

TMC Leader Cash Viral Video Controversy: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में टेबल पर बड़ी मात्रा में नकदी रखी दिखाई दे रही है और उसके पीछे तृणमूल कांग्रेस नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल बैठे नजर आते हैं। उनके साथ स्थानीय कारोबारी रकीबुल इस्लाम भी दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हालांकि, टीएमसी नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो साल 2022 का है और उनका इस लेनदेन से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी। वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो को लेकर टीएमसी पर हमला बोला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें