अकाल मृत्यु टालने के नाम पर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। घटना हमीरपुर की है जहां एक महिला कुछ लोगों की बातों में आ गई। उन्होंने महिला के पति का अकाल मृत्यु का योग बताकर उसे टालने के लिए पूजा की विधी बताई। ठगों ने महिला के घर से सारे जेवरात और कैश लेकर आने को कहा। महिला सारे जेवरात और नकदी लेकर पहुंची तो तीनों ठग ध्यान लगाने के लिए कहकर तकरीबन आठ तोले सोना, दो किलो चांदी और दो लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए।