बिहार में इस वक्त जो कुछ भी चल रहा है उसपर जल्द ही प्रकाश झा कोई फिल्म लेकर आ जाएं तो चौंकिएगा नहीं। नीतीश और लालू यादव ने आखिरकार अपनी चालीस साल की दोस्ती में इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स दिए ही हैं किसी भी फिल्म स्क्रिप्ट राइटर को रश्क हो जाए। आईए आपको सिलसिलेवार तरीके से दिखाते हैं नीतीश और लालू के याराना, दोस्ताना और अदावत की पूरी कहानी।