उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक ट्रक चालक ने शौच के लिए जा रही महिला अगवा कर लिया और कुछ देर बाद रास्ते पर फेंक कर भाग गया। रास्ते में कुछ राहगीरों को ये महिला देर रात अकेली बैठी मिली तो उसे थाने में ले आए। बताया जा रहा है कि महिला हसनपुर गांव की रहने वाली है, पुलिस इस महिला से पूछताछ के आधार पर उसे घर पहुंचाने के इंतजाम कर रही है।