प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तिरुपति पहुंचे। यहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पीएम ने नोबेल पुरस्कार विजेता सहित कई मशहूर वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान 14 हजार वैज्ञानिक मौजूद थे।