शिमला का तांगणू गांव आग में जल कर खाक हो गया। चिड़गांव इलाके के इस गांव में रात लगभग 11 बजे अचानक आग भड़क उठी और इससे पहले कि बुझाने की कोशिशें शुरू होतीं, गांव के सभी 56 मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गए। दुर्गम पहाड़ी पर बसे इस गांव के सभी मकान लकड़ी के बने थे और एक के बाद एक सभी मकानों में आग फैलती चली गई, कुछ ही देर में पूरा का पूरा गांव स्वाहा हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।