गुरुवार को भारतीय चुनाव आयोग ने देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय कर दी है। राजधानी दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बताया कि 5 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा और नामांकन दर्ज करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई होगी। नसीम जैदी ने ये भी बताया कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा के महासचिव शमशेर शरीफ को आगामी उपराष्ट्रपति चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।