फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand-Cambodia War: US-China की मौजूदगी में हुआ कंबोडिया-थाईलैंड में युद्धविराम, Malaysia का एलान

Tue, 29 Jul 2025 04:05 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दक्षिण-पूर्व एशिया में लंबे समय से जारी तनाव को लेकर एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को ऐलान किया कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने ‘तुरंत और बिना शर्त’ युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच बीते पांच दिनों से सीमा पर भीषण संघर्ष चल रहा था, जिसमें तोपों और हवाई हमलों का इस्तेमाल हुआ। हालांकि बीते 3 तीन दिन में ये संघर्ष काफी तेज हो गया था। 

थाईलैंड और कंबोडिया में करीब पांच दिनों के बाद संघर्षविराम हो गया है। दोनों देशों ने बिना किसी शर्त के युद्धविराम पर सहमति जता दी है। इस लड़ाई में अभी तक कम से कम 36 लोग मारे गये हैं और हजारों लोगों को अपने घरों से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कई दशकों से सीमा को लेकर विवाद रहा है। मौजूदा संघर्ष की वजह एक शिव मंदिर है, जिसपर दोनों ही देश दावा करते हैं। इंटरनेशनल कोर्ट ने शिव मंदिर को लेकर कंबोडिया के हक में फैसला सुनाया था, लेकिन थाईलैंड ने शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें