फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Dahi Chura Feast: लालू यादव से मिलने के बाद गदगद हुए तेज प्रताप यादव, कह दी ये बड़ी बात

Wed, 14 Jan 2026 05:44 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Tej Pratap Yadav Dahi Chura Feast: मकर संक्रांति के दिन बिहार के सियासी गलियारे में लालू प्रसाद की चूड़ा-दही पार्टी चर्चा में रहती थी। लेकिन, इस बार चर्चा उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी की है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज प्रताप यादव ने इस पार्टी में अपने परिवार या करीबियों के अलावा सत्ता पक्ष के नेताओं को भी न्यौता दिया है।

बुधवार को तेज प्रताप यादव के आवास पर उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे। उनके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे। तेज प्रताप यादव ने दो दिग्गजों का स्वागत किया। राज्यपाल और लालू प्रसाद निकल गए, उसके बाद तेजस्वी यादव का इंतजार बेसब्री से होता रहा। हालांकि, तेज प्रताप यादव के इस भोज में उनकी की मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे।

लालू प्रसाद ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वो तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं। वह साथ रहें, स्वस्थ रहें, हमारी यही कामना है। वहीं, तेज प्रताप यादव ने कहा, "अगर तेजू भैया की दावत सुपर डुपर हिट नहीं होगी, तो किसकी होगी। दही-चूड़ा की शानदार दावत का आयोजन किया गया। हमारे माता-पिता हमारे लिए भगवान हैं, इसलिए मुझे उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें