फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: पहले ट्वीट फिर बयान, किसने किया Tej Pratap को परेशान? | Amar Ujala | RJD | Bihar

Fri, 22 Aug 2025 11:50 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

तेज प्रताप ने कहा कि मैंने जनता के बीच जाकर जो काम किया, वह बात इन लोगों को पची नहीं। इसीलिए इन घटिया मानसिकता वाले लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लोगों ने मिलकर उनकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद करने की साजिश रची। इन लोगों ने मेरी जिंदगी को तहस-नहस करने का काम किया। यह पांचों जयचंदों के अलावा हैं। जैसे जयचंदों ने मेरे करियर को बर्बाद करने का काम किया उसी तरह इन पांच लोगों ने मेरी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। इनलोगों ने साजिश रचकर मेरे राजनीतिक करियर पर दाग लगा दिया। इसीलिए अब मैं कोर्ट जाऊंगा और इन्हें खिलाफ केस दर्ज करवाऊंगा।  युवाओं में मेरे प्रति क्रेज बढ़ रहा पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस और भाजपा से पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और युवाओं में मेरे प्रति क्रेज बढ़ रहा है। इसीलिए बहुत जल्द फोटो के साथ इन पांच परिवार के लोगों को बेनकाब करूंगा। पटना से दिल्ली तक सक्रिय हैं यह पांचों तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि वह जल्द ही उन पांच परिवारों के नाम सार्वजनिक करेंगे। उनके मुताबिक, ये साजिशकर्ता पटना से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग कभी राजद में थे, लेकिन अपनी करतूतों के चलते पार्टी से निकाले जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का और कोई काम नहीं है, सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर दूसरों की छवि धूमिल करना। मैं अब एक एक लोगों का पर्दापाश करूंगा। यह लोग जयचंद और भाजपा आरएसएस से पैसे लेकर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें