पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर इलाहाबाद और बिजनौर में शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इलाहाबाद में शिक्षकों ने अपनी मांगों को न मानने को लेकर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। वहीं, बिजनौर में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।