पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सुनाया हिमंता बिस्व सरमा के कांग्रेस छोड़ने का किस्सा। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन गुलाम नबी आजाद के दावे पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह विदेश में किस अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं?