तमिलनाडु में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है... हालांकि अभी अन्नामलाई के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चा खत्म भी नहीं हुई है कि भाजपा के कई नेताओं के इस्तीफे की खबर सामने आने लगी है.. बता दें कि तमिलनाडु में भाजपा को जोरदार झटका लगा है.. बता दें कि के. अन्नामलाई के भाजपा पार्टी छोड़ने के बाद तमिलनाडु बीजेपी में इस्तीफों का सिलसिला शुरू होता नजर आ रहा है। अन्नामलाई के करीबी और समर्थक माने जाने वाले कई नेताओं ने भी पार्टी से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में उनकी समर्थक उमा हेमवती ने भी बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। इससे राज्य में पार्टी की अंदरूनी स्थिति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं...