भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने टीएमसी के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उधर, कांग्रेस ने भाजपा-टीएमसी दोनों पर निशाना साधा। इसी बीच, चंद्रनाथ रथ की मां और अब छोटे भाई ने दोषियों के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की।