इलाहाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र की डंडे से इतनी बेरहमी के साथ पिटाई की कि उसकी एक आंख फूट गई। सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र शेरवेन टेरेंस का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मॉर्निंग प्रेयर के दौरान अपनी पीठ से बैग नहीं उतारा था।