कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके में नवरात्रि के दौरान जवारा यात्रा के वक्त दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जवारा यात्रा के दौरान कुछ शरारती लोगों ने पथराव करने की कोशिश की। गनीमत ये रही कि वहां फोर्स मौजूद थी, उसने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। इस पत्थरबाजी में एसपी प्रभाकर चौधरी और उनका ड्राइवर घायल हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।