बीते एक महीने में मुंबई दूसरी बार बारिश की मुसीबत झेल रहा है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार से जोरदार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार की शाम को स्पाइस जेट की वाराणसी से मुंबई आने वाला विमान फिसल कर कीचड़ में जा फंसा। हालांकि इसमें जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ।