दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के विमान में अचानक चीख-पुकार मच गई. बनिहाल के पास प्लेन अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा. एहतियातन अंदर मौजूद एयर-होस्टेस जमीन पर रेंगते हुए आगे बढ़ने लगी. पायलेट की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई. लोगों से तुरंत अपनी सीट-बेल्ट बांध लेने के लिए कहा गया. स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान में 12 जुलाई को मानसून के मौसम के कारण उड़ान में थोड़ी उथल-पुथल हुआ. किसी चालक दल के सदस्य को कोई चोट आई. उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतर गई. उतरते समय यह उथल-पुथल हुई, सीट बेल्ट का साइन बोर्ड लगा हुआ था और उड़ान दल ने सीट बेल्ट बांधने और बैठे रहने की घोषणा की थी.
दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट का SG-385 विमान आज हवा में गोते खाता नजर आया. दावा किया जा रहा है कि बनिहाल पास के पास 23 सेकंड तक यह भयंकर फ्री फॉल देखने को मिला. जिसके चलते यात्री बुरी तरह से डर गए. प्लेन अचानक ही सैकड़ों मीटर नीचे गिर गया. एक यात्री द्वारा बनाए गए वीडियो में केबिन क्रू फर्श पर घुटनों के बल बैठा दिखाई देता है, जबकि यात्री सीटों को कसकर पकड़े हुए हैं. सीट बेल्ट बांधने के निर्देश सुनाई दिए. हवा में हुए इस वाक्ये पर स्पाइसजेट ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह घटना विमानन सुरक्षा पर सवाल उठाती है.
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इसपर कहा कि मीडिया के एक हिस्से में छपी खबरों में दावा किया गया है कि दिल्ली से श्रीनगर जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान “हवा में ही गिर गया”, जो पूरी तरह से गलत, निराधार है और इसका पुरज़ोर खंडन किया गया है. 12 जुलाई को मानसून के मौसम के कारण उड़ान में थोड़ी उथल-पुथल हुई. किसी चालक दल के सदस्य को कोई चोट आई. उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतर गई.