प्रधानमंत्री मोदी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बात की उन्होंने विपक्ष खासतौर से कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम विकास की बात करते हैं, वे विनाश की बात करते हैं। आप बताइये हर दिन, एक नए झूठ का शगूफा कौन छोड़ता है? वे जनता को मुद्दों से भटकाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको इतना बता देना चाहता हूं कि देश की जनता बहुत समझदार है, अब वह इनके मायाजाल में नहीं फंसने वाली है। अमर उजाला के साथ आप सिलसिलेवार तरीके से ये सारी बातचीत देखिए इस खास इंटरव्यू में।