फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk Hunger Strike End: वांगचुक क्यों बोले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मेरे लिए जरूरी नहीं?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 24 Jul 2026 12:32 PM IST

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध के बीच सरकार ने कई अहम फैसले और घोषणाएं कीं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने 26वें दिन का अनशन देर रात करीब 12:30 बजे समाप्त कर दिया। वांगचुक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लद्दाख एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद, साथ ही 65 सांसदों के अनुरोध और संसद में परीक्षा प्रणाली पर चर्चा के आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दे सकी, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का भविष्य और उनकी सुरक्षा थी। उन्होंने कहा कि लंबे अनशन से उनकी जान को खतरा था, जबकि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए उनका जीवित रहना जरूरी है। साथ ही उन्होंने मासूम छात्रों पर एफआईआर न होने की मांग को सबसे अहम बताते हुए देशवासियों का समर्थन मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें